दुर्ग
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर-एक दौड़ बेटियों के नाम
23-Jan-2024 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 23 जनवरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत 24 जनवरी 2024 के उपलक्ष्य पर एक दौड़ बेटियों के नाम आयोजित है। इस कार्यकम का उद्देश्य बालिकाओं के मध्य उच्च शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाकर खेलों में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक दौड़ बेटियों के नाम आयोजित किया जा रहा हैं। उक्त दौड़ 24 जनवरी 2024 को सुबह 8 बजे से सेक्टर 09 चौक से प्रारंभ होकर सिविक सेंटर चौक से पुन: सेक्टर 09 चौक में आकर समापन होगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बेटियों का हौसला बढ़ाने हेतु समस्त नगरवासियों से अनुरोध किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे