दुर्ग
शोभायात्रा निकाल पूजा-अर्चना
23-Jan-2024 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 23 जनवरी। महावीर लेक व्यू सोसायटी बांधा तालाब दुर्ग के प्रांगण में दो दिवसीय आयोजन सोसाइटी प्रांगण में किया गया है। उसी क्रम में सोमवार की रात्रि 8 बजे से पलाश शर्मा भाटापारा भक्ति संगीत के ख्याति नाम भजन गायक भक्ति गीतों पर महावीर लेक व्यू सोसाइटी में अध्यक्ष पराग जैन एवं सोसायटी के सभी पदाधिकारियों ने आयोजित सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की अपील की। सुबह 9 बजे सोसायटी परिसर से गांधी चौक राम मंदिर के लिए भव्य शोभा यात्रा निकली जिसमें समिति के बच्चे बुजुर्ग युवा समुदाय एवं महिलाएं आयोजित शोभायात्रा का हिस्सा बनी और गांधी चौक स्थित श्री राम मंदिर में समिति के सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर मंदिर में फेरी लगाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे