दुर्ग
उल्लास के साथ मनाया हल्दी कुमकुम
22-Jan-2024 3:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 22 जनवरी। कसौंधन वैश्य समाज भिलाई महिला मंडल द्वारा हल्दी कुमकुम का आयोजन उल्लास और नाच-गाने के साथ सामाजिक भवन कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड में सम्पन्न हुआ।
आयोजन में महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी-कुमकुम का तिलक किया व सुहाग का सामान देकर इसे बहुत ही उल्लासपूर्वक नाच-गाने के साथ मनाया। इस अवसर कसौंधन वैश्य समाज भिलाई की महिला अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि वैशाली नगर विधानसभा नीतू गुप्ता, सचिव अलका गुप्ता, कोषाध्यक्ष नेहा गुप्ता सहित समाज की सभी महिला सदस्य मौजूद रहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे