दुर्ग
दुर्ग, 22 जनवरी। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, सीएमएचओ डॉ. जेपी मेश्राम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. ए के साहू के निर्देशानुशार जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए आपात स्थिति को देखते हुए रक्त की उपलब्धता बनाए रखने हेतु दुर्ग जिला रक्त केन्द्र के द्वारा लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
20 जनवरी को दुर्ग जिला देवांगन समाज द्वारा परमेश्वरी आश्रम बघेरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 19 यूनिट बहुमूल्य रक्त एकत्रित किया गया स जिला रक्त केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल एवं प्रभारी अधिकारी डॉ. नेहा नलवाया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में डॉ. पीयूष गायक ,डॉ दिनेश प्रजापत, काउंसलर एंथोनी ,वरिष्ठ लैब तकनीशियन रोशन सिंह सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, स्टाफ नर्स तरूणा रावत, प्रयोगशाला टेक्नीशियन तीरथ आदि की उपस्थिति व सहयोग से कैंप का सफल सम्पादन किया गया।
कैंप के सफल सम्पादन हेतु नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट कर आगे भी अनवरत रक्तदान किए जाने के हेतु प्रोत्साहित कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।