दुर्ग

जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई से मरीज हो रहे लाभान्वित
21-Jan-2024 3:39 PM
जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई से मरीज हो रहे लाभान्वित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 दिसंबर।
जिला अस्पताल दुर्ग के गहन चिकित्सा इकाई से मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।
मरीज यामिनी निषाद उम्र 19 वर्ष को 9 जनवरी 2024 को पूर्णत: मूर्छित अवस्था में हाईटेक हॉस्पिटल से जिला अस्पताल दुर्ग लाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मरीज को तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया। मरीज की जांच में मस्तिष्क की नसों में खून का जमना पाया गया डॉ अनिल   सिन्हा आईसीयू इंचार्ज ने बताया कि इसे सीवीएसटी कहते है।

एक अन्य मरीज दुकालू राम उम्र 72 वर्ष  वर्ष  8 जनवरी 2024 को सांस की तकलीफ की वजह से आपातकाल विभाग में इलाज के लिए आए थे इन्हें भी आईसीयू में चिकित्सकों द्वारा तत्काल इलाज किया गया मरीज के फेफड़ों में पानी भरा हुआ था जिसकी जांच उपरांत इलाज टीम के द्वारा किया गया। दोनो ही मरीजों की स्थिति में सुधार होने के बाद सफलतापूर्वक अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
 


अन्य पोस्ट