दुर्ग

मिशन क्लीन सिटी योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए
21-Jan-2024 3:33 PM
मिशन क्लीन सिटी योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए

स्व-सहायता समूह से किरण व लक्ष्मी दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड समारोह में होंगी शामिल

दुर्ग, 21 जनवरी। नगर पालिक निगम की स्व-सहायता समूह की दो महिला 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शिरकत करेंगी।
चयनित स्व-सहायता समूह की किरण साहू एवं लक्ष्मी जांगड़े पिछले कई वर्षों से नगर निगम के जीरो वेस्ट सेंटर सफाई सुपर वाइजर का कार्य है रही हैं। उनकी उपलब्धि  मिशन क्लीन सिटी योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया गया है जिसके तहत इनका चयन भारत सरकार की ओर से किया गया है। इन दोनों स्व- सहायता समूह की महिला को गणतंत्र दिवस परेड में विभागीय खर्च पर दिल्ली ले जाया जाएगा। 

दोनों महिला स्व-सहायता की चयन होने के बाद काफी खुश हैं। उन्हें चयन कर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्र सरकार ने आमंत्रित किया है। इनके चयन होने के बाद नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर व स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने शुभकामनाएं दी हंै। निगम स्व-सहायता समूह के दो महिला दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड समारोह में  शिरकत करेंगी।
 


अन्य पोस्ट