दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी। जमीन खरीदी बिक्री का कारोबार इस वित्तीय वर्ष में बहुत अच्छा रहा दिसंबर तक गत वर्ष के मुकाबले जमीन उपपंजीयक कार्यालय दुर्ग ने जमीन रजिस्ट्री शुल्क के रूप में 8 करोड़ 85 लाख रुपए अधिक का राजस्व प्राप्त किया अकेले उपपंजीयक कार्यालय दुर्ग अंतर्गत जारी वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से 31दिसंबर तक 185 करोड़8 लाख 29हजार 601 रूपए की राजस्व प्राप्त की गई जबकि गत वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक 176 करोड़ 23 लाख 4 हजार 520 रुपए प्राप्त हुई थी गत वर्ष के मुकाबले आय के साथ दस्तावेजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
जानकारी के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में कार्यालय में माह दिसंबर तक जमीन रजिस्ट्री संबंधी कुल 20 हजार 694 दस्तावेज प्राप्त हो चुके थे, जबकि गत वित्तीय वर्ष में उक्त तिथि तक 20 हजार 528 दस्तावेज प्राप्त हुए थे अर्थात इस वर्ष अब तक की स्थिति में 166 अधिक दस्तावेज प्राप्त हुए है।
उप पंजीयक कार्यालय दुर्ग अंतर्गत जारी वित्तीय वर्ष में विभाग को कुल 298करोड़ 80 लाख रुपए की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य मिला है, जिस लिहाज से दिसंबर तक कुल लक्ष्य का 61.94 प्रतिशत राजस्व प्राप्त कर लिया गया था विभागीय अधिकारियों का कहना है। जारी वित्तीय वर्ष में प्राप्त लक्ष्य से इस बार अधिक राजस्व प्राप्ति की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार विभाग को अकेले दिसंबर ही 21 करोड़59 लाख63 हजार822 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि गत वित्तीय वर्ष के दिसंबर माह में 20 करोड़ 5 लाख रूपए प्राप्त हुए जिसके मुकाबले दिसंबर माह में ही 1 करोड़ 2 लाख रुपए अधिक राजस्व हासिल किया गया।