दुर्ग

नाबालिग से रेप, 20 साल कैद
20-Jan-2024 3:36 PM
नाबालिग से रेप, 20 साल कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी।
बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देने के बाद किशोरी का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एफटीसी सरिता दास की कोर्ट ने आरोपी को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास,3000 रुपए अर्थ दंड तथा अर्थ दंड न दे पाने पर दो माह के अतिरिक्त कारावास की सजा दी है। 

अभियोजक राजेश ने बताया कि किशोरी की जान पहचान आरोपी मनीष सोनवानी निवासी वार्ड नंबर 21 ग्राम कुगदा थाना कुम्हारी के साथ पिछले 4 वर्षों से थी। 6 अक्टूबर 2021 को पीडि़ता आरोपी मनीष से मिलने उसके घर गई तब आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया था। इसके बाद फिर आरोपी ने पीडि़ता को घर पर बुलाकर शादी का प्रलोभन देते हुए उसके साथ रेप किया और यह बात किसी को भी ना बताने के लिए कहा। बाद में आरोपी ने किशोरी के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था।
 


अन्य पोस्ट