दुर्ग

गांजा बेचते दो गिरफ्तार
20-Jan-2024 3:12 PM
गांजा बेचते दो गिरफ्तार

दुर्ग, 20 जनवरी। गांजा की अवैध बिक्री करते हुए एक महिला व पुरुष को खुर्सीपार पुलिस एवं एसीसीयू टीम ने पकड़ा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।18 जनवरी की दोपहर को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला व पुरुष दोनों राम मंदिर के पास गांजा बेच रहे हैं। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम बालाजी नगर राम मंदिर के पास खुर्सीपार पहुंची । मुखबिर के बताए अनुसार टीम ने दोनों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की। पुलिस टीम ने महिला व पुरुष धनराज राव  के कब्जे से प्लास्टिक पॉलिथीन में कागज की पुडिय़ा में लपेटा हुआ गांजा मादक पदार्थ कुल 200 ग्राम जब्त किया। वहीं आरोपियों के पास से कुल 4500 रुपए नगद  भी जब्त किये गये। 


अन्य पोस्ट