दुर्ग

अवैध शराब संग 2 आरोपी गिरफ्तार
20-Jan-2024 3:12 PM
अवैध शराब संग 2 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी।
अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से देशी शराब बेच रहे आरोपियों को मोहन नगर एवं सुपेला पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। मोहन नगर पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि तकिया पारा क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी मोहम्मद शाहरुख खान निवासी तकिया पारा को पकड़ा। उसके पास से 34 पव्वा देसी मदिरा सहित 230 रुपए जब्त किये गये। 

इसी तरह सुपेला पुलिस ने नेहरू भवन रोड सुपेला के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी संतोष चौहान निवासी चिंगरी पारा नेहरू भवन रोड सुपेला के पास से 38 पव्वा देसी शराब जब्त की है। आरोपी संतोष चौहान के खिलाफ पूर्व मे भी कई मामले दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
 


अन्य पोस्ट