दुर्ग

हेमचंद विवि, खो-खो पुरूष टीम ने ऑल इंडिया के लिए क्वॉलीफाई किया
20-Jan-2024 2:14 PM
हेमचंद विवि, खो-खो पुरूष टीम ने ऑल इंडिया के लिए क्वॉलीफाई किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी।
हेमचंद यादव वि.वि. की पूर्वी क्षेत्र अंतर वि.वि. खो-खो पुरूष टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की सत्र 2023-24 में खेल गतिविधियों में लगातार उपलब्धियां हासिल होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा एवं कुलसचिव  ने तथा खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिये है। 

खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव ने मां मनीकेश्वरी विश्वविद्यालय भवानी पटना में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर वि.वि. खो-खो पुरूष प्रतियोगिता में हेमचंद यादव वि.वि. दुर्ग ने अपने प्रथम मैच में शहीद महेन्द्र कर्मा वि.वि. बस्तर छ.ग. को 01 पारी से विजय प्राप्त कर विजय अभियान शुरू किया। दूसरे मैच में बनारस हिन्दु वि.वि. वाराणसी को 01 पारी और 20 अंकों पराजित किया, तृतीय मैच में उत्कल वि.वि. को 05 अंकों से पराजित किया तथा क्वालीफाई मैच में वीर बहादुर सिंह वि.वि. जौनपुर से 01 पारी और 06 अंक से पराजित किया तथा लीग मैच में सम्बलपुर वि.वि. ओडिशा को 01 पारी 08 पाइंट से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

खो-खो पुरूष टीम के खिलाडिय़ों में दुर्गेश कुमार, हर्ष सिंह, रोमनाथ, शेलज कुमार, राजदीप, अंकुश सिंह, रितेश साहु, चुम्मन पटेल, योगेश साहु, तरूण कुमार, थामलेश्वर एवं प्रीतम साहू थे। टीम मैनेजर हेमंत बघेल शास. आत्मानंद स्कूल पाटन एवं कोच सनत साहु शास. उच्च. मा. विद्यालय, धौराभाठा है। टीम अखिल भारतीय अंतर वि.वि. खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 25 जनवरी 2024 को कालिकट विश्वविद्यालय के लिए रवाना होगे। खेल विभाग की उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है। 


अन्य पोस्ट