दुर्ग
दुर्ग, 19 जनवरी। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के एम.एससी रसायन शास्त्र के 33 विद्यार्थियों ने 16 जनवरी को जिन्दल स्टील प्लान्ट रायगढ़ का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने वहां आयरन के अयस्क हेमेटाइट से स्टील बनाने की प्रक्रिया का पूर्ण अवलोकन किया। खदानों से अयस्क लाने से लेकर उनका विभिन्न विभागों में क्या उपयोग होता है उसकी विस्तृत जानकारी ग्रहण किया।
लाइमस्टोन से कैल्सियम आक्साइड बनाना, सिन्टर प्लान्ट, ऑक्सीजन प्लान्ट, वात्या भट्टी, स्टील मेल्टिंग शाप, प्लेट मिल रेल मिल व वायर रॉड मिल का विद्यार्थियों ने अत्यन्त उत्साह पूर्वक अवलोकन किया। जिन्दल स्टील प्लान्ट के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की हर जिज्ञासा का समाधान किया। विद्यार्थियों ने स्टील प्लान्ट में रात को म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद भी लिया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. नूतन राठौड़, उपमा श्रीवास्तव व डॉ. सोमनाथ साहू ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। जिन्दल स्टील प्लान्ट के हेमन्त वर्मा एवं अन्य अधिकारियों का इस भ्रमण में विशेष सहयोग रहा।