दुर्ग

किशोर न्याय अधिनियम अंतर्गत जारी टेंडर /निविदा निरस्त
18-Jan-2024 4:43 PM
किशोर न्याय अधिनियम अंतर्गत जारी टेंडर /निविदा निरस्त

दुर्ग, 18 जनवरी। किशोर न्याय अधिनियम अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना के तहत संचालित शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में राशन सामग्री, फल, सब्जी आपूर्ति के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 11 मई 2023 को विज्ञापन जारी कर निविदा आवेदन आमंत्रित की गई थी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जारी निविदा हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 समाप्त होने एवं समूह चयन की कार्यवाही नही होने के फलस्वरूप जारी विज्ञापित निविदा अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है।


अन्य पोस्ट