दुर्ग
गायक गौरव बजाज की भजन की मची धूम
18-Jan-2024 4:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 जनवरी। जय श्रीराम का नारा आज चारो ओर गूंज रहा है । इसी कड़ी में दुर्ग निवासी भजन गायक गौरव बजाज की भगवान रामचन्द्र को समर्पित एक भजन रिलीज हुई है। इस भजन को कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा यूट्यूब सिंगर गौरव बजाज पर रिलीज किया गया है। मेरे राम है वो मेरे राम है भजन के बोल है। जो रिलीज होने के बाद लोगों के जुबान पर आ गया है। भजन रिलीज होने पर गायक गौरव बजाज को चैम्बर ऑफ कॉमर्स महिला विंग की अध्यक्ष पायल जैन, सेवानिवृत्त जज सीबी वाजपेई बिलासपुर, केजी चांडक रायपुर, प्रवीण पींचा, राकेश धारीवाल, गौतम धारीवाल,पंकज शर्मा, प्रशांत शर्मा, सुरेश राव, रूपल गुप्ता, पिंकी पुरोहित रेखा रूपारेल के अलावा अन्य लोगों ने बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे