दुर्ग

लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की हुई आधिकारिक यात्रा
18-Jan-2024 4:40 PM
लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की हुई आधिकारिक यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 जनवरी। दुर्ग लायंस क्लब आफ दुर्ग सिटी के गवर्नर पीएमएफजे लायन शैलेश अग्रवाल की आधिकारिक यात्रा हुई जिसमें उनका भव्य स्वागत किया गया। लायंस क्लब का दुर्ग सिटी की अध्यक्ष लायन लक्ष्मी चंद्राकर ने बताया कि 14 जनवरी को पुलगांव रोड शिवनाथ नदी स्थित होटल रोमन पार्क में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शैलेश अग्रवाल का स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्होंने प्रतीक्षालय एवं प्याऊ का निरीक्षण किया। इसके बाद वे मानसिक दिव्यांग बच्चों की मानवता शाला बोरसी में पहुंचे। वहां के बच्चों ने राउत नाचा सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इस दौरान बच्चों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई एवं स्कूल के लिए 4 व्हील चेयर देने की घोषणा अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्राकर द्वारा की गई, जिसका स्पॉन्सर आरके वर्मा ने किया। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर को होटल रोमन पार्क ले जाया गया जहां लायन लक्ष्मी चंद्राकर ने सभा प्रारंभ करने की घोषणा की। संस्था की पूर्व अध्यक्ष लायन रुचि सक्सेना द्वारा ध्वज वंदना प्रस्तुत किया गया। सचिव लायन डॉ.राजू शारदा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। रीजनल चेयरपर्सन मीनाअग्रवाल के उद्बोधन के पश्चात शैलेश अग्रवाल ने अपना उद्बोधन दिया।

इस दौरान लायन रौनक जमाल को अंतरराष्ट्रीय संस्था अमरावती द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर उनका शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस आयोजन में पूर्व अध्यक्ष लायन सुरेंद्र पाल सिंह दुलाई, पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह गुप्ता, लायन हरमीत सिंह भाटिया, लायन सुनील अग्रवाल, लायन पी बी सक्सेना, रुचि सक्सेना,स्नेह लता साहू, प्रथम उपाध्यक्ष लायन सुमन पांडे, विशाल राजहंस, आरके वर्मा, अनीता तिवारी, शरद अग्रवाल, आकांक्षा मिश्रा, जरीन जमाल का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट