दुर्ग
गंडासा लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाला बंदी
18-Jan-2024 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 18 जनवरी। आम जगह पर हाथ में धारदार गंडासा लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि जोरातराई बाजार चौक के पास आरोपी प्रहलाद विश्वकर्मा हाथ में गंडासा लेकर लहरा रहा है, इससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी प्रहलाद विश्वकर्मा (42)को पकड़ा। उसके खिलाफ 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे