दुर्ग

बस की ठोकर से एक्टिवा सवार युवती घायल
18-Jan-2024 3:36 PM
बस की ठोकर से एक्टिवा सवार युवती घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 जनवरी। एक्टिवा से जा रही युवती को बस चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे युवती घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक कुमारी संगीता विश्वकर्मा (20) माइक्रो फाइनेंस आदर्श नगर दुर्ग में प्राइवेट जॉब करती है। वह अपनी एक्टिवा से खपरी की ओर जा रही थी। दुर्ग से धमधा मुख्य मार्ग के पास डीजे हाइट्स के सामने लगभग शाम 4.30 बजे संगीता विश्वकर्मा की एक्टिवा को पीछे से लाल रंग की बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे संगीता के पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई और उसे इलाज के लिए शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में भर्ती किया गया। संगीता के मामा देवेंद्र विश्वकर्मा निवासी इंद्रावती नगर कोहका की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट