दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 18 जनवरी। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर में श्री रामजी मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देश भर में मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी आव्हान पर बुधवार को सेक्टर- 9 स्थित हनुमान मंदिर में जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में भिलाई भारतीय जनता पार्टी द्वारा साफ-सफाई किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदीजी के आव्हान के पश्चात देश भर के स्वच्छता में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वो स्वच्छता के इस आव्हान को एक अभियान के रूप में ले और निरन्तर शहर की किसी भी स्थल पर साफ सफाई का कार्यक्रम करें एवं आम नागरिकों को भी स्वच्छता हेतु प्रेरित करें।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, अमर सोनकर, रेखराम बंक्षोर, मिथिला खिचरिया, जिला मंत्री विजेंद्र सिंह, विजय जायसवाल, उपासना साहू, कीर्ति नायक, के गणपति, नगरीय निकाय के प्रदेश मंत्री संजय दानी, लल्लन मिश्रा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी, महिला मोर्चा महामंत्री सरला आचार्य, जिला अध्यक्ष आर्थिक प्रकोष्ठ राजू श्रीवास्तव, संजय सिंह, जिला स्वच्छता संयोजक विनोद माहेरकर, रितेश ठाकुर, दिनेश मधुकर कुलाहने, छोटे लाल चौधरी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष तिलक राज, कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ल, खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष एस एन सिंह, सुपेला मंडल अध्यक्ष रुपराम साहु, सेवक राम साहू, दिनेश मिश्रा, विश्वरंजन सिंह, रश्मि साव, सीमा तिवारी, सविता नायक, तुगेन्द्र सिंह, संजय जायसवाल, नवीन सिंह, गोल्डी सोनी, महेन्द्र प्रताप सिंह, सत्यम, ईश्वर दुबे, करण कनौजिया, नवनीत हरदेव, मनजीत पाल लोकेश, दिलीप सिंह, श्रीनू राव, राम प्रीत पासवान, मनजीत सिंह, मुकेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।