दुर्ग

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, जागरूकता रैली
17-Jan-2024 3:52 PM
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, जागरूकता रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 17 जनवरी।
महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ग्राम उमरपोटी के पूर्व माध्यमिक शाला में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं जागरूकता हेतु रैली भी निकाली गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए परियोजना अधिकारी उषा झा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की जनसंख्या के अनुपात को संतुलित करने के साथ-साथ उनके हक एवं उनके अधिकारों की पूर्ति करना भी है,भारतीय संविधान महिलाओं को समान शिक्षा, समान सेवा एवं सम्मान के साथ जीने के अधिकार को सुनिश्चित करता है। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ ने कहा कि इस योजना से पालकों का बेटियों की शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच का संचार बहुत तेजी से हो रहा है। हमारे देश की बेटियां हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रही हैं ग्राम सरपंच  टिकेंद्र ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने का एक आंदोलन है। इस योजना ने महिलाओं के लिए विभिन्न अवसर खोले हैं और उन्हें फलने फूलने का मौका दिया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरी बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं निबंध, रंगोली,ड्राइंग एवं खेलकूद का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।
 निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सोनम यादव, द्वितीय नैना महंत एवं तृतीय रिया को मिला वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम सोनम,द्वितीय मौसमी, तृतीय पायल, ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम पायल ठाकुर, द्वितीय नैना महंत, तृतीय रिया कोसरिया, कुर्सी दौड़ में प्रथम मौसमी, द्वितीय खुशबू, बालकों की कुर्सी दौड़ में प्रथम कृष्णा यादव एवं द्वितीय नितिन साहू को मिला।

कार्यक्रम में पंचगण लवण, अनिता, कुंती, सरोज, पर्यवेक्षक प्रमिला वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनिता गायकवाड, योगेश्वरी जांगडे, चंपा चेलक, माहेश्वरी सोनवानी सहायिका रेखा,अंबिका, नीलम,सुशीला मितानिन सुशीला, संतोषी, प्रमि ला,प्रधान पाठक कल्पना देवांगन एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट