दुर्ग

गण्डासा लहराते धमकी, आरोपी गिरफ्तार
17-Jan-2024 3:24 PM
गण्डासा लहराते धमकी, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 जनवरी।
गण्डासा लहराते हुए लोगों को धमकाते आरोपी युवक को उतई पुलिस ने धरदबोचा।
थाना उतई प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय अपने स्टाफ के साथ थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे कि मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि जोरातराई बाजार के पास प्रहलाद विश्वकर्मा हाथ में गण्डासा लेकर लहरा रहा है और लोगों को दिखाकर धमका रहा है। 

सूचना तस्दीक व कार्रवाई हेतु गवाहों को साथ लेकर मौका पर पहुंचकर टीम ने देखा कि एक व्यक्ति गण्डासा लेकर लहरा रहा है और वहां काफी भीड़ भी इक_ा हो गई थी, जिसे घेराबंदी कर पूछताछ करने पर अपना नाम प्रहलाद विश्वकर्मा (42 वर्ष) निवासी जोरातराई थाना उतई का रहने वाला बताया। उसके पास से अवैध रूप से रखा धारदार गण्डासा जिसमें लोहे का मुठ लगा हुआ कुल लंबाई 12 इंच को जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
 

 


अन्य पोस्ट