दुर्ग
नाली में मिली युवक की लाश
13-Jan-2024 4:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 13 जनवरी। शुक्रवार की सुबह लगभग 7.30 बजे सतनाम भवन के पास सिविल लाइन पद्मनाभपुर में एक नाली में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा है और अज्ञात पुरुष के परिवार वालों की पतासाजी कर रही है। जानकारी के मुताबिक नाले में मिला शव दो दिन पुराना लग रहा है। पद्मनाभपुर थाना के एएसआई श्रीवास ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। उसने जामुनी रंग का शर्ट एवं काला रंग का पेंट पहना हुआ है।आशंका जताई जा रही है कि मृतक शराब के नशे में नाली में गिर गया था और उसे चोट लग गई होगी।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे