दुर्ग
कपड़ा दुकान में लगी आग, लाखों के कपड़े खाक
12-Jan-2024 8:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 जनवरी। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में श्रीकृष्णा रेड्डी किराना एवं कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई। गुरुवार की देर रात लगी आग देखते ही देखते पूरी दुकान में फैल गई।
आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने दुकान में लगी आग को कई गाड़ी पानी की मदद से बुझाया। समय रहते आग बुझा ली गई नहीं तो ये आसपास की दुकानों में भी फैल सकती थी।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शॉप के मालिक श्रीकृष्णा रेड्डी ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जाएगा, दुकान के अंदर अधिकतर माल जलकर खाक हो चुका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे