दुर्ग
प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बेचने वाला पकड़ाया
12-Jan-2024 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जनवरी। कोतवाली पुलिस ने 19 नग ब्राउन शुगर की पुडिय़ा के साथ आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से 5400 रुपए की ब्राउन शुगर तथा 300 रुपए नागद जब्त किए गए। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी शीतला मंदिर के पास बघेरा मार्ग पर ब्राउन शुगर की पुडिय़ा लेकर घूम रहा है। कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दानिश उर्फ राजा अली (23) को अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बेचते हुए गिरफ्तार किया आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 27 क, 21 क के तहत कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे