दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जनवरी। शहर में मोटरसाइकिल चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दो अलग-अलग जगह में खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। दोनों ही प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 7 लूचकी पारा निवासी सादिक खान हमारा ट्रांसपोर्ट पेट्रोल पंप पटेल चौक दुर्ग में कैशियर का काम करता है। 12 दिसंबर की रात्रि को वह ड्यूटी में था। उसने अपनी मोटरसाइकिल बजाज केटीएम 390 ड्यूक क्रमांक सीजी 07 सी क्यू 4014 को शाम में हमारा पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी कर दिया था। दूसरे दिन सुबह 9.30 बजे देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी।
प्रार्थी ने अपने स्तर पर मोटरसाइकिल की पतासाजी की, जब उसे अपनी गाड़ी नहीं मिली तब उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह राधेश्याम साहू निवासी वार्ड नंबर 1 ग्राम भरर थाना आर जामगांव ने पुलगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह बिजली मिस्त्री का काम करता है। 7 दिसंबर को वह दशग्राथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने परिवार को लेकर मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स क्रमांक सीजी 07 बी डब्लू 9063 में आया हुआ था। परिवार को पोटिया में छोडऩे के बाद वह देसी शराब भट्टी पोटिया शराब लेने आया हुआ था। शाम लगभग 5.30 बजे उसने शराब भट्टी के सामने अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी कर शराब लेने अंदर गया था। थोड़ी देर बाद जब वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी। दोनों ही मामले में पुलिस जांच में जुटी है।