दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जनवरी। किशोरी को भागकर ले जाने के बाद उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एफटीसी सरिता दास की कोर्ट ने आरोपी राम जी कोसले को धारा 366 के तहत 3 वर्ष सश्रम कारावास,500 रुपए अर्थ दंड तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4(2) के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास ,500 रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई है।
केलाबाड़ी थाना पद्मनाभपुर निवासी आरोपी ने 13 वर्ष 8 माह की आयु की किशोरी को 31 अक्टूबर 2021 को बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देते हुए अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर ले गया। आरोपी ने किशोरी को जुबली लव पार्क भिलाई लेकर गया और उसके साथ रेप किया, उसके बाद उसने मोटरसाइकिल पर बैठाकर किशोरी को रायपुर सिलतरा अपनी बहन के घर लेकर गया। 3 नवंबर को आरोपी की भाभी ने किशोरी को डिपरापारा दुर्ग निवासी उसकी मौसी के घर लाकर छोड़ दी। किशोरी की मां की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।