दुर्ग

चैतन्य टेक्नो स्कूल में दो दिवसीय खेल स्पर्धा
12-Jan-2024 2:25 PM
चैतन्य टेक्नो स्कूल में दो दिवसीय खेल स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जनवरी।
चैतन्य टेक्नो स्कूल भिलाई दुर्ग में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताकों एवं खेल स्पधाओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणल चौबे विशिष्ट अतिथि स्कूल के असिस्टेंट एजिम सतीश महाविला दुर्ग दुर्ग स्कूल की प्राचार्या वसुधरा सारीपल्ली के कर कमलों से किया गया, मुख्य अतिथि मृणल चौबे एवं उनकी पत्नी अंचल चौबे ने माँ सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित किया एवं वंदना और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मृणल चौबे ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगितायो का बहुत बड़ा महत्व है, परन्तु खेल के साथ साथ पढ़ाई भी आवश्यक है दोनों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ाना चाहिए। 

खेल प्रतियोगितओं में नर्सरी से लेकर 8वीं तक के बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की गयी जिसमें 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, रिलेरेस, बाल थ्रो, हर्डल रेस, बैडमिंटन, क्रिक्केट आती खेल आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र- छात्रों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।

सभी विजेता छात्र-छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया साथ ही अभिभावकों के लिए बभी विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था। खेल का समापन प्राचार्या शर्माती वसुंधरा सरीपल्ली तथा खेल प्रभारी कामराजू तथा गतिविधि प्रभारी मनोज महानंद, महेश पटेल, रोहित रेड्डी एवं प्रियंका भारती द्वारा कराया गया। 


अन्य पोस्ट