दुर्ग

फल विक्रेता महिला-बेटे से मारपीट
11-Jan-2024 6:40 PM
फल विक्रेता महिला-बेटे से मारपीट

भिलाई नगर, 11 जनवरी। स्मृति नगर जुनवानी स्थित शंकराचार्य हास्पिटल के सामने फल दुकान संचालक महिला और उसके बेटे से तीन लोगों ने पुराने विवाद को लेकर लाठी डंडे से मारपीट की है।

घटना रात लगभग पौने 12 बजे की बताई जा रही है जब अविनाश फ्रूट शाप स्मृति नगर संचालिका गीता सार्वा निवासी श्याम नगर केंप 2 दुकान बंद कर रही थी। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी फूलचंद, शशांक और आलोक आए और पुराने झगड़े की बात को लेकर एक राय हो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे।

 तभी गीता का लडक़ा राहुल सार्वा आकर जब झगड़ा करने से मना किया तो उसके साथ आरोपी हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट करने लगे। बीच-बचाव में गीता को भी चोट आई है। राहुल की जांघ और हाथ में चोट लगी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 और 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट