दुर्ग
भिलाई नगर, 11 जनवरी। घर के सामने खड़े हो गाली गलौज कर रहे दो भाईयों को जब उनके ही छोटे भाई की पत्नी ने मना किया तो गुस्से से तमतमाए भाईयों ने उससे जमकर मारपीट की है। महिला जब खुद को बचाने पुलिस को फोन करने लगी तो आरोपियों ने उसका मोबाइल भी तोड़ डाला। हाउसिंग बोर्ड वार्ड 25 के 32 एकड़ क्षेत्र की इस घटना पर जामुल पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 34, 506 और 427 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
जामुल पुलिस ने बताया कि पीडि़ता पूनम चौधरी (36) निवासी एलआईजी 226 घर पर थी तभी उसके जेठ गोपाल उपाध्याय (42) और जितेन्द्र उपाध्याय (37) उसके घर के सामने जोर जोर से गालिया दे रहे थे। पूनम ने बाहर निकल कर गालियां देने से मना किया तो दोनों एक राय होकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। पूनम के सिर, गाल, छाती, पेट में चोट आई है। पड़ोसी रीता एवं आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। पूनम जब पुलिस को फोन करने लगी तो जितेन्द्र ने उसका मोबाईल छीनकर तोड़ दिया।