दुर्ग

दो कारों के बीच भिड़ंत, चालकों को आई चोंटे
11-Jan-2024 3:26 PM
दो कारों के बीच भिड़ंत, चालकों को आई चोंटे

दुर्ग, 11 जनवरी। राजेंद्र पार्क के पास बीती रात दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार चालकों को हल्की चोटें आई हैं।इस मामले में दोनों कार चालकों ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि मंगलवार की रात सवा दस बजे तुषार रामानी टाटा नेक्सन सी जी 07 वी यु 8527 कार से सिंधी कालोनी स्टेशन रोड तरफ से आ रहा था, और दूसरी रोहित तिवारी अपनी कार से भिलाई से राजनांदगांव की तरफ जा रहा था। 

उसी बीच राजेंद्र पार्क के पास दोनों कारों में भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों ही कार क्षतिग्रस्त हो गया। दुघर्टना के बाद आसपास के लोगो की मदद से दोनो को शासकीय जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। इस मामले में दोनों की शिकायत पर थाना पदमनाभपुर ने काउंटर केस दर्ज किया है।
 


अन्य पोस्ट