दुर्ग

नदी में गिरे युवक को टीम ने सुरक्षित निकाला बाहर
11-Jan-2024 3:15 PM
नदी में गिरे युवक को टीम ने सुरक्षित  निकाला बाहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जनवरी।
शिवनाथ नदी में गिरे युवक को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला और उसे पुलिस के सुपुर्द किया। एसडीआरएफ टीम के अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि एस डी आर एफ को कंट्रोल रूम दुर्ग से सुचना मिली कि पुलगांव थाना क्षेत्र ग्राम पीपरछेड़ी शिवनाथ नदी में बने पुल से युवक गिर गया है और जिंदा है। तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एस.डी.आर.एफ की टीम रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक  नीरज पाल (16) निवासी गोपाल नगर रायपुर निवासी को जिंदा बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एस डी आर एफ की टीम मे जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, टीम प्रभारी धनीराम यादव, सहायक प्रभारी ईश्वर खरे, दिलीप, मोहन, अशोक, भानू प्रताप, हबीब खान उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट