दुर्ग
‘छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 10 जनवरी। ब्रह्माकुमारीज के पीस ऑफ माइंड चैनल द्वारा चलाए गए प्रसिद्ध कार्यक्रम समाधान द्वारा कलयुगी दुनिया में उलझे हुए, समस्याओं से घिरे हुए लाखों मनुष्य आत्माओं को अध्यात्म का सत्य मार्ग दिखाकर समस्याओं से मुक्त कर उनका जीवन सुख-शांति से संपन्न बनाने वाले श्रद्धेय सूर्य भाई का एक दिवसीय प्रवास पर ब्रह्माकुमारीज के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में आगमन हुआ।
उन्होंने बताया कि हमारे हर संकल्प से उर्जा उत्पन्न होती है जैसे मंैने संकल्प किया मैं देव कुल की पवित्र आत्मा हूँ तो पवित्र उर्जा पैदा होगी और दैवी संस्कार जीवन में आने लगेगा दैवीय संस्कार अर्थात् सुख देने की, शांति देन की,खुशी देने की भावना। हर व्यक्ति के साथ जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए उसके कर्म ही उसके जिम्मेदार है । श्रेष्ठ पुरुषार्थ का आधार है श्रेष्ठ स्मृति जब हम श्रेष्ठ स्मृति को जीवन में धारण करते हैं तो हमारा जीवन श्रेष्ठ बनने लगता है । जैसे स्वयं को मानोगे वैसे ही बन जाओगे तो प्रतिदिन किसी भी एक श्रेष्ठ संकल्प को जीवन में धारण उसे हर घण्टे में एक बार रिपिट करें जैसे मैं भगवान की संतान हूँ, मैं श्रेष्ठ भाग्यवान आत्मा हूँ क्योंकि भगवान मेरा साथी है। मेरे साथ सब कुछ बहुत अच्छा हो रहा है। यह सब संकल्प जीवन को श्रेष्ठ और सुखद बनायेंगे।
ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माऊँट आबू (राजस्थान)से आयी हुई बह्माकुमारी गीता दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि परमात्मा हमारी क्षमता को बढ़ाता है द्य पल-पल भगवान के मदद को अनुभव करें चिंता मेरी हो, सोचे वो भगवान को ऐसा साथी बना लें। परमात्मा हमारे कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करता किन्तु हमें हिम्मत देता है मार्गदर्शन करता है।
हमारे आस-पास जो भी लोग हैं जो हमें सुख दे रहे हैं चाहे दु:ख दे रहे हैं उनका हमारे साथ कड़े कार्मिक एकाऊँट है उसे भगवान को अपर्ण कर दें । क्षमा याचना भी करे तो क्षमा दान भी करें तो जहाँ दान होता है वहाँ पुण्य भी होता है। 24 घण्टे में 5 मिनट 3 मिनट यह क्षमा दान व क्षमा याचना करें क्योंकि हमने जिसका बुरा किया होगा हमें पता नहीं वो कहाँ है किन्तु उनके मन में हमारे लिए उग्रता का भाव होगा जो जब हम क्षमा याचना प्रतिदिन करते हैं तो कुछ समय के बाद देखेंगे कि हमें हल्कापन महसूस होगा चित्त शान्त होने लगा है।
पुणे से पधारे हुए संदीप भाई ने सभी को श्रेष्ठ योग अनुभूति कराई। ब्रह्माकुमारी दुर्ग की संचालिका रीटा बहन ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया व मंच संचालन ब्रह्माकुमारी रूपाली बहन ने किया।