दुर्ग

मेटाडोर की ठोकर से बाइक सवार घायल
10-Jan-2024 4:08 PM
मेटाडोर की ठोकर से बाइक सवार घायल

दुर्ग, 10 जनवरी। मेटाडोर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को चालक को ठोकर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार को हाथ, पैर, सिर में चोटे आई और उसे इलाज के लिए सुराज अस्पताल नेहरू नगर ले जाकर भर्ती किया गया। शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने 407 मेटाडोर चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है।  पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 16 अंबेडकर नगर सुपेला निवासी विपुल साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि 5 जनवरी को उसका भाई कमल साहू किसी काम से अपनी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 07सी एन 8984 से दुर्ग गया हुआ था।जब वह अंडर ब्रिज पहुंचा तब कातुलबोर्ड की ओर से आ रही मेटाडोर क्रमांक सीजी 07 ए वाई 6192 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कोमल साहू की मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। इससे वह दूर जा गिरा और उसे चोटे आई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट