दुर्ग
दुर्ग, 10 जनवरी। मंदिर के बगल में खड़ी कार को अज्ञात वाहन चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक कायस्थ पारा वार्ड नंबर 6 निवासी राजीव अग्रवाल की मेडिकल दुकान है। प्रतिदिन की तरह उसने 5 जनवरी की रात को अपनी मारुति कार रिट्ज क्रमांक सीजी 07 बी ए 1627 को पंचमुखी हनुमान मंदिर के बगल में लाक करके खड़ी कर दिया था। दूसरे दिन सुबह 7 बजे वह दूध लेने के लिए जा रहा था तभी देखा कि उसकी मारुति कार को किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी थी। इससे कखर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण प्रार्थी को लगभग 50000 रुपए का नुकसान हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।