दुर्ग
दुर्ग, 10 जनवरी। बीच रोड पर लड़ाई कर रहे आरोपियों के पास से गुजर रही किशोरी को चोट लगने पर जब किशोरी ने विरोध किया तो एक आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की। इससे किशोरी को चोटे आई। किशोरी की मां की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बाम्बे आवास उरला निवासी गायत्री यादव की बेटी कुमारी मालिनी यादव 8 जनवरी की शाम लगभग 7.30 बजे मोहल्ले में ही किराना दुकान से सामान लेने गई हुई थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही लडक़ा दीपक दूसरे किसी से लड़ाई झगड़ा कर रहा था ।दीपक कुर्सी से किसी दूसरे आदमी को मार रहा था। इसी दौरान साइड से जा रही मालिनी को कुर्सी लग गई और उसके आंख के पास चोटेआई। इस पर मालिनी दीपक को बोली कि देख कर कुर्सी फेंक। इस पर गुस्सा आए आरोपी दीपक ने मालिनी का कॉलर पकड़ लिया और उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इस दौरान कई लोग एकत्र हो गए। जब गायत्री यादव वहां पहुंचकर बीच बचाव करने लगी तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की।