दुर्ग

7 मिलर्स से चावल जमा लेना बाकी
10-Jan-2024 4:05 PM
7 मिलर्स से चावल  जमा लेना बाकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 जनवरी। जिले में 7 राइस मिलर्स ने अब तक  पिछले साल की कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं किया है, जिले के सात मिलर्स से 29 हजार754  क्विंटल चावल जमा लेना  बाकी है। एक मिलर के बीजी से बकाया चावल के रकम की वसूली की गई है।

गौरतलब है कि पिछले साल के कस्टम मिलिंग के लिए जिले में 151 मिलर्स ने धान उठाव किया था इनमें से कई मिलर्स द्वारा पुराना कस्टम मिलिंग का पूरा चावल जमा नहीं किए जाने पर जारी खरीफ के कस्टम मिलिंग का नया चावल 31 दिसंबर तक जमा लेने से ए्फ सी आई ने इंकार कर दिया था, तब जाकर बहुत से मिलर्स ने बकाया पूरा चावल जमा किया, मगर अभी भी सात मिलर्स ने पूरा चावल जमा नहीं किया अधिकारियों के मुताबिक इनमें सम्यक एग्रो इंडस्ट्रीज के बकाया 5718 क्विंटल चावल की राशि उनकी बीजी से वसूली की गई।

जानकारी के मुताबिक देव उद्योग यूनिट 2 से सर्वाधिक 8981.36 क्विंटल चावल जमा लेना बाकी है इसी प्रकार साई राम राइस मिल 5634.76, एस के सारटेक्स लिमिटेड424232, साई राम राइस मिल अंडा 2576.8, मीरा ट्रेंडर्स 2367.05 एवं वाडेर एग्रीटेक से 234.41 क्विंटल चावल जमा लेना बाकी है, ये सभी मिलर्स के चावल जमा करने तैयार होने की बात तो कही जा रही मगर अब तक जमा नहीं किया गया है।

वसूली के लिए बीजी बैंक को भेजा है -डीएमओ

डीएमओ ( जिला विपणन अधिकारी) भौमिक बघेल का कहना है कि चावल जमा नहीं करने वाले एक मिलर्स सम्यक एग्रो इंडस्ट्रीज के बीजी से बकाया चावल की राशि वसूली हो गई है, शेष 6 मिलर्स की भी बीजी वसूली के लिए बैंक को भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट