दुर्ग
पटरी पर मिली बीएसपी कर्मी की लाश
07-Jan-2024 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 7 जनवरी। बीएसपी में कार्यरत रेल मिल के कर्मचारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पदमनाभपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक प्रवीण देशमुख 50 वर्ष का अंतिम संस्कार रिसाली मुक्तिधाम में किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक नेवई थाना अंतर्गत निवासी बीएसपी कर्मी प्रवीण देशमुख शुक्रवार की देर रात घर नहीं पहुंचा। तब उसके परिवार वाले उसके खोजबीन में लग रहे और नेवई थाना भी पहुंचे थे।
शनिवार की सुबह पारस धाम जैन मंदिर धनोरा रोड शराब भट्टी के पीछे रेलवे पटरी पर प्रवीण देशमुख का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से हाथ, पैर व सिर पूरी तरह कुचल गए थे। आधार कार्ड से मृतक की पहचान की गई। जानकारी के मुताबिक मृतक का एक पुत्र है एवं पत्नी शिक्षा विभाग में कार्यरत है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे