दुर्ग
चाकू लहराने वाला बंदी
05-Jan-2024 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 5 जनवरी। आम जगह पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक श्री शिवम मॉल के पीछे हरना बांधा में एक आरोपी द्वारा धारदार चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाने से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी शेख शाहरुख 25 वर्ष पिता शेख समी निवासी अशरफ नगर दुर्ग को पकड़ा।
उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे