दुर्ग
दुर्ग की नई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सम्हाला पदभार
04-Jan-2024 9:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
निवर्तमान कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने दी बधाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 जनवरी। नव पदस्थ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने गुरुवार की शाम पदभार ग्रहण कर लिया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी इससे पूर्व जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहीं हैं। दुर्ग जिले के निवर्तमान कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा (आईएएस) ने कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कार्यालय में पदस्थ सभी अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे