दुर्ग

हेमचंद विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू
04-Jan-2024 3:39 PM
हेमचंद विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

दुर्ग, 4 जनवरी। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा 28 दिसंबर से जारी सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रथम सप्ताह व्यतीत हो जाने तक विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने 12 महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय की कुलपति के निर्देश पर सेमेस्टर परीक्षाओं में प्रतिदिन विश्वविद्यालय के अधिकारी औचक निरीक्षण कर रहे है। लगभग सभी परीक्षा केन्द्रों पर सेमेस्टर परीक्षाएं सुचारू रूप से संचालित मिली तथा नकल का एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।  डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार दो समूहों में विभक्त अधिकारियों के प्रथम समूह में डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, उपकुलसचिव, राजेन्द्र चौहान तथा सहायक कुलसचिव, हिमांशु शेखर मंडावी शामिल थें।

 द्वितीय समूह में क्रीड़ा अधिकारी, डॉ. दिनेश नामदेव, वित्त अधिकारी, सुषील गजभिये, सहायक कुलसचिव, दिग्विजय कुमार शामिल थें।

जिन महाविद्यालयों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया उनमें भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई, स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय, हुडको भिलाई, कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई, सेठ आर. सी. एस. कॉलेज, दुर्ग, घनष्याम आर्य कन्या महाविद्यालय, दुर्ग, शासकीय कमला देवी राठी महाविद्यालय, राजनांदगांव, शासकीय षिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव, कांफ्लूएंस कॉलेज, राजनांदगांव, सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई, सांई महाविद्यालय, सेक्टर 06 भिलाई, देवसंस्कृति कॉलेज, खपरी, दुर्ग, शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी भिलाई शामिल है।

इस बीच आज कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने विश्वविद्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजन संबंधी निर्देश दिये। बीएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थी 03 से 08 जनवरी तक ऑनलाईन रूप से अपना नामांकन करा सकेंगे तथा नामांकन के पश्चात् सभी परीक्षार्थी 04 जनवरी से 10 जनवरी तक ऑनलाईन रूप से अपना परीक्षा आवेदन जमा कर सकेंगे। बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 24 जनवरी से प्रारंभ होना प्रस्तावित हैं।


अन्य पोस्ट