दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 जनवरी। कृषि कार्य करने वाले प्रार्थी के साथ आरोपियों ने मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323 ,506 बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। मोहन नगर थाना पुलिस के मुताबिक प्रार्थी जगतपाल सिंह ठाकुर निवासी दक्षिण वसुंधरा नगर पुरानी भिलाई 2 जनवरी की दोपहर को 2 बजे मनोज राजपूत से पैसा मांगने के लिए उसके ऑफिस सिकोला भाठा खार में गया हुआ था। उसके गार्डन में पहुंच कर प्रार्थी ने गार्ड से पूछा कि मनोज राजपूत अंदर है क्या।
इसी दौरान मनोज राजपूत बाहर निकल कर आया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर स्टील पाइप से मारपीट करने लगा। वही उसके साथी संतोष भार्गव एवं एक अन्य व्यक्ति भी प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इससे प्रार्थी के हाथ, सिर, पैर में चोटे आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।