दुर्ग

वैवाहिक भवन-घर के सामने से मोटरसाइकिल की चोरी
04-Jan-2024 3:19 PM
वैवाहिक भवन-घर के सामने  से मोटरसाइकिल की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 जनवरी। दो अलग-अलग जगह से मोटरसाइकिल चोरी के मामले सामने आए हैं।दोनों ही प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि नया पारा वार्ड नंबर 1 गणेश्वर कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मजदूरी का काम करता है। 17 नवंबर की शाम को 5 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक सीजी 07 बीएफ 6125 को अपने घर के सामने आंगन में खड़ी किया था दूसरे दिन सुबह उसने उठकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। प्रार्थी ने अपने स्तर पर मोटरसाइकिल की तलाश की। जब उसे अपनी गाड़ी नहीं मिली तब उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। चोरी गए वाहन की कीमत 10000 रुपए आंकी गई है।

इसी तरह एक मामले में प्रार्थी कौशल साहू निवासी वार्ड नंबर 35 बांधा तालाब गंजपारा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी स्वयं की किराना दुकान है। 26 दिसंबर को वह अपनी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स क्रमांक सीजी 04 एम आर 2186 से रात लगभग 9 बजे अपने दोस्त मानसी सोनी के साथ सतनाम भवन कसारीडीह एक परिचित के बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया हुआ था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को सतनाम भवन के पार्किंग में खड़ी कर दिया था। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर निकाल तो देखा उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 30,000 रुपए आंकी गई है।


अन्य पोस्ट