दुर्ग
तलवार लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाला गिरफ्तार
04-Jan-2024 3:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 जनवरी। लोहे की धारदार तलवार लहराकर लोगों को डरा धमकाने वाले आरोपी को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सिरसाखुर्द नदी रोड के पास लोहे की धारदार तलवार लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी जागेश्वर उर्फ दादू यादव पिता देव लाल यादव निवासी कुटेलाभाठा बाजार चौक के कब्जे से तलवार बरामद किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे