दुर्ग
सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलते पकड़ाए
03-Jan-2024 4:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जनवरी। बांधा तालाब के पास गंजपारा के सार्वजनिक क्षेत्र में जुआ खेलते हुए आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़ा है। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)के तहत कार्रवाई की गई है। जमानतीय धारा होने के कारण सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपियों को जमानत पर छोड़ गया।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि बांधा तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए जुआ खेल रहे आरोपी बबलू उर्फ गणेश श्रीवास्तव, भारत यादव, जुगनू साहू तथा परशुराम कंडरा को पकड़ा। सभी के पास से कल 730 रुपए नगद एवं ताश पत्ती जब्त की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे