दुर्ग
राज्य सभा सांसद ने सावित्रबाई फुले को दी श्रद्धांजलि
03-Jan-2024 3:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जनवरी। राज्य सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर उन्हें याद कर नमन किया एवं श्रद्धांजली अर्पित की।
उन्होंने कहा वे आधुनिक नारीवादी और समाज सुधारक थी। 1831 में जन्मी सावित्रीबाई फुले को देश में महिलाओं की शिक्षा को सुविधाजनक बनाने, विभिन्न लिंग और जाति के लोगों के भेदभाव को खत्म करने जैसे अनेक कार्यों कि लिए जाना जाता है। उनका जीवन महिलाओं की सशक्तिकरण और महिलाओंं को शिक्षित करने के लिए समर्पित थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे