दुर्ग
दुर्ग, 3 जनवरी। बुलेट से ठोकर मारने के बाद आरोपियों ने प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस में दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम गनियारी पुलगांव निवासी थानेश्वर साहू रसमड़ा स्थित टॉपवर्थ फैक्ट्री में काम करता है। एक जनवरी को खाना खाने के बाद रात में वह चौक की ओर पैदल जा रहा था। लगभग 9 बजे गांव के ही आरोपी राहुल उर्फ तीरथ साहू एवं उसका भाई यशवंत साहू अपनी बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 24 पी 2438 में सवार होकर तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पैदल जा रहे प्रार्थी थानेश्वर साहू को ठोकर मार दी। इससे प्रार्थी जमीन पर गिर गया। उसे सिर व पैर में चोटे आई। जब प्रार्थी ने उन्हें ठीक से गाड़ी चलाने की बात कही तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के साथ जमकर मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई।