दुर्ग

शिवनाथ महोत्सव में भजन-गीतों की प्रस्तुति ने बांधा समा
03-Jan-2024 3:27 PM
शिवनाथ महोत्सव में भजन-गीतों  की प्रस्तुति ने बांधा समा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जनवरी।
शिवनाथ महोत्सव के चौथे वर्ष में छत्तीसगढ़ मंच के गायक कलाकारों ने शिव भजन एवं फिल्मी गीतों की प्रस्तुति दी। मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं दिनेश जैन ने बताया कि शिवनाथ महोत्सव में शिव भजन एवं फिल्मी गीतों की प्रस्तुति को शहरवासियों एवम संगीत प्रेमियों ने काफी सराहा। सभी गायक कलाकारों ने एक से बढक़र एक भजन एवं गीतों के माध्यम से लोगों से खूब वाहवाही बटोरी । मंच के संरक्षक तुलसी सोनी ने कार्यक्रम का बेहतरीन एवं सफल संचालन किया।

छत्तीसगढ़ मंच के गायक कलाकारों में छत्तीसगढ़ की लता मंगेशकर पूर्वा श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक जानती रमैया प्रसिद्ध लोक गायिका जयंती सिंह,बाल गायिका श्रीजा दलाल, कार्तिका तिवारी, रमन सिंह, मोहन चौहान, हरीश सोनी, यूनुस चौहान, त्रिलोक सोनी, गुलाब चौहान,प्रकाश सेठ, प्रणव सोनी के अलावा विशेष सहयोगी साई म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर हाजी मिर्जा साजिद बेग, अनिल गुप्ता ने भी शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की।


अन्य पोस्ट