दुर्ग

भारत संकल्प यात्रा शिविर में 1501 आवेदन
03-Jan-2024 3:23 PM
भारत संकल्प यात्रा शिविर में 1501 आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 जनवरी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के हर वर्ग तक शासन की जनकल्याणकारी योजना को पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करना चाहते है, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, विश्वकर्मा योजना छोटे व्यापारियों के जीवन स्तर में सुधार लेकर आया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का यही उददेश्य है।

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा श्रीराम चौक मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में पहुॅचे राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने उक्त बाते कही।
उन्होंने स्वनिधि योजना के लाभार्थी पवन कुमार गुप्ता, अशोक सिन्हा, शीला कवर, आर रमना को प्रमाण पत्र तथा उर्षा वर्मा, सविता देवी प्रजापति को गैस किट प्रदान किये। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उर्षा चौधरी, भारती सोनी, सावित्री गिल, लक्ष्मी सिंह, दिप्ती देवांगन, गुंजा सिंह का गोदभराई करवा कर कुपोषित बच्चे इशिका साहू, अनरव सोनवानी को सुपोषण किट तथा स्वस्थ शिशु सृष्टि, नित्या, प्रियांशु, रोहित, रेयांशी को प्रमाणपत्र प्रदान किये। इसके पूर्व सांसद ने भारत माता तथा छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यापर्ण व टीप प्रज्जवलित कर उपस्थित लोगों को भारत को 2047 तक विकसित एवं समृद्व राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाये। शिविर स्थल में शासकीय स्कूल खुर्शीपार के बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। 

निगम द्वारा चलाये जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के 12वां दिवस शिविर श्रीराम चौक एवं इण्डोर स्टेडियम शिवाजी नगर खुर्सीपार में आयोजित किया गया, जहां 6 हजार से अधिक लोग उपस्थित होकर 1501 ने योजनाओं के आवेदन फार्म भरें।

शिविर में पार्षद श्याम सुन्दर राव, पियुष मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, योगेन्द्र सिंह, भूषण अग्रवाल, जयशंकर चौधरी सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

लॉटरी से आवास आबंटन
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों ने 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किये है ऐसे हितग्राहियों को 3 जनवरी को मंगल बाजार छावनी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में लॉटरी निकालकर आवास आबंटन किया जाएगा। शिविर का अंतिम आयोजन मानव आश्रम सेक्टर 1 एवं छावनी मे बुधवार को रहेगा।


अन्य पोस्ट