दुर्ग

पेट्रोल डीजल की कमी नहीं हैं, हो रही है पर्याप्त आपूर्ति
02-Jan-2024 3:56 PM
पेट्रोल डीजल की कमी नहीं हैं, हो रही है पर्याप्त आपूर्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 जनवरी।
दुर्ग जिले में पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है, हो रही है पर्याप्त आपूर्ति कतिपय व्यक्तियों द्वारा अधिक पेट्रोल/डीजल पम्पों से खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। वास्तव में पेट्रोल/डीजल की कमी नहीं है, किन्तु वाहन चालकों की हड़ताल के कारण पेट्रोल / डीजल की नियमित आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। 

खाद्य नियंत्रक सी. पी. दिपांकर के अनुसार जिला प्रशासन एवं ऑयल कंपनी के द्वारा ऑयल डिपो से पेट्रोल पम्पों को नियमित रूप से पेट्रोल / डीजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही पर्याप्त आपूर्ति की व्यवस्था बहाल हो जाएगी। सभी पेट्रोल / डीजल उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे आवश्यकता अनुसार ही वाहनों में पेट्रोल / डीजल भरवाकर व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें।
 


अन्य पोस्ट