दुर्ग

पूर्णाहुति के साथ भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का समापन
01-Jan-2024 4:56 PM
पूर्णाहुति के साथ भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 जनवरी। भिलाई नेहरू नगर के राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे सात दिवसीय विराट श्रीमद् भागवत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। दिल्ली से पधारे विश्वख्याति  प्राप्त व कथा के वैज्ञानिक व्याख्याकार परम श्रद्धेय आचार्य देव जी के सानिध्य में विराट महायज्ञ, हवन में विशिष्ट मंत्रो द्वारा पूर्णाहुति उपरांत गुरु दीक्षा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विभिन्न शहरों से आए सभी भक्तजन बड़ी संख्या में पधार कर इस यज्ञ में शामिल हुए। आचार्य देवने नए शिष्यों को गुरु मंत्र, दीक्षा प्रदान की जिसमें अनेक भक्तजन दीक्षित हुए। समापन समारोह पर आचार्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने आयोजनकर्ता एवं पूरी टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने विजय अग्रवाल, ललित अग्रवाल, राजेश दीवान, प्रशांत शर्मा, सुनील अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, विनोद सलाट, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, लवी अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, राहुल कुडके, रविंद्र झा, रेखा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, सीमा दीवान, कीर्ति अग्रवाल ,गीता अग्रवाल,  संगीता अग्रवाल, प्रेमलता अग्रवाल एवं समस्त भक्तजनों का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट