दुर्ग

दो सौ दैवेभो कर्मियों को मिली नौकरी
31-Dec-2023 9:43 PM
दो सौ दैवेभो कर्मियों को मिली नौकरी

 ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे, जताया विधायक का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 31 दिसंबर। विधायक की पहल से पीडब्ल्यूडी के दुर्ग जिला में दो सौ वेतन भोगी कर्मचारियों को नौकरी मिली। वे ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे और विधायक रिकेश सेन का आभार जताया।

ज्ञात हो कि पीडब्ल्यूडी विभाग के दुर्ग संभाग में करीब 200 दैनिक वेतन भोगियों को नौकरी से अधिकारियों ने निकाल दिया था, जिसके बाद सभी कर्मचारियों को कई दिक्क़तों का सामना करना पड़ रहा था।

छत्तीसगढ़ राज्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के बैनर तले ये सभी कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन से मुलाक़ात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा था।

विधायक रिकेश सेन ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेने निर्देशित किया था। नतीजतन सभी को काम पर वापस लिया गया। आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास लोकांगन पहुंच सभी कर्मचारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट